मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी जिलों में ममता कार्यकर्ताअें को हर महीने की अंतिम तारीख को उनकी राशि का भुगतान हो जाएगा। इसका निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वह ममता कार्यकर्ताओं की बकाया राशि का भी इस महीने के अंत तक भुगतान कर दें। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी जिले हर महीने ममता कार्यकर्ताओं का भुगतान कर उसकी रिपोर्ट भी राज्य मुख्यालय को भेजें। राज्य मुख्यालय ने भुगतान करने के लिए एक फार्मेट भी जिलों को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.