बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के चांदन नदी तट स्थित भयहण स्थान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन भव्य प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गायत्री परिवार के लोग, श्रद्धालु, साधक एवं स्थानीय लोगों की भीड़ बड़ी संख्या उपस्थित रही। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की आहुतियों और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। मुख्य प्रवचनकर्ता आचार्य श्यामनंदन सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि "समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए आवश्यक है कि हर मनुष्य के भीतर सद्बुद्धि का समावेश हो। जब विचार शुद्ध होंगे, तभी आचरण शुद्ध होगा और तभी सशक्त, समृद्ध तथा संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।" उन्होंने गायत्री मंत्र को सद्बुद्धि का...