प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऐसा कोई मानव नहीं है, जिसमें शिव और शक्ति का अंश न होता हो। जब तक शिव की करुणा नहीं होती है तब तक संसार का कोई भी मानव या जीव शिव भक्ति की ओर जा ही नहीं सकता है। शिव भक्ति के लिए शिव की कृपा जरूर होनी चाहिए। यह बातें पं. प्रदीप मिश्र ने माघ मेला क्षेत्र के खाकचौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगद्गुरु संतोषदास 'सतुआ बाबा' के शिविर में गुरुवार को कही। शिव महापुराण के अनुसार कथा सुनने से जीव और शिव एक हो जाते हैं। कई लोग कहते हैं कि जब हम शिव का नाम लेते हैं या जपते हैं तो क्या उन तक हमारा लिया हुआ नाम पहुंच जाता है। पहले तो अपने भीतर से भ्रम निकाल दें। आपकी दृष्टि में लगता है कि शंकर भगवान हमसे बहुत दूर हैं, शिवजी हमसे दूर नहीं हैं। हमारे मंत्र लेने से वो हमारे करीब आते हैं और हमारी बात ...