गोपालगंज, नवम्बर 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी छह नवंबर को जिले के 2373 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से लेकर अपराह्न के छह बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी। इस दौरान मतदान केन्द्र पर तीसरी आंख की पैनी नजर भी रहेगी। डीएम सह डीईओ पवन कुमार सिन्हा ने रविवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के हर मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इसको लेकर तेज गति से तैयारी चल रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के लिए बिजली कनेक्शन व पावर सॉकेट उपलब्ध कराए गए हैं। हर मतदान केन्द्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक सीसीटीवी कैमरा मतदान केन्द्र के अंदर लगाया जाएगा, जो मतदान दल कर्मियों और पोलिंग एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। वहीं दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.