कन्नौज, नवम्बर 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने शुक्रवार को छिबरामऊ क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 की नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए हर मतदाता के लिए एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है, चाहे उनका नाम 2003 की पुरानी मतदाता सूची में दर्ज हो या नहीं। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि कई लोग यह भ्रम पाले हुए हैं, कि 2003 की सूची में नाम होने से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सभी मतदाताओं को फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को जमा करना होगा। यदि आपका नाम 2003 की सूची में है तो फॉर्म के बाएं कॉलम में उसका पूरा विवरण (भाग संख्या, क्रम संख्या आदि) दर्ज करें। यदि नाम नहीं है, तो दाएं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.