आगरा, फरवरी 1 -- समाजवादी पार्टी ने रविवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर पर विशेष बैठक फतेहाबाद रोड स्थित वेडिंग रिजार्ट में रखी। इसमें आगरा प्रभारी पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि वोट बनवाने और मतदाता सूची को मजबूत करने में बीएलए की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी है। आने वाले 2027 के चुनाव में सरकार बनाने का कार्य यही बीएलए करेंगे। हमें प्रत्येक बूथ पर एक-एक वोट बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। पीडीए वर्ग को अधिक से अधिक जोड़ना होगा। भाजपा पीडीए से घबराई हुई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जिसका परिणाम में प्रदेश में सपा ने 37 लोकसभा सीटें जीतीं। यही संघर्ष 2027 में भी जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजन बलविंदर सिंह जाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.