बिहारशरीफ, अक्टूबर 19 -- राजगीर व सिलाव में एनडीए प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से की बात फोटो : कौशल किशोर-राजगीर में रविवार को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते निवर्तमान विधायक कौशल किशोर व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। हर बूथ को जीतना एनडीए का लक्ष्य है। हर बूथ को जीतने पर ही चुनाव में जीत मिलेगी। इसके लिए कार्यकताओं पर बड़ी जिम्मेवारी है। निवर्तमान विधायक कौशल किशोर ने रविवार को राजगीर व सिलाव में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं से बात की। उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय लोगों से बिहार के विकास, शिक्षा, रोजगार के लिए एनडीए को वोट करने की अपील करें। हर मतदाता से बूथ पर जाकर मतदान करने का आग्रह करें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाने के लिए सभी को वोट देना चाहिए। मुख्यमंत...