लखनऊ, दिसम्बर 18 -- बर्लिंगटन चौराहा स्थित भाजपा नेता के आवास पर एसआईआर अभियान संयोजकों के साथ बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। अभियान संयोजक हर पात्र लोगों के शामिल कराएं। विस्थापितों, मृतकों तथा घुसपैठियों के नाम सूची से बाहर कराएं। आनंद द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। इस दौरान रजनीश गुप्ता, दिनेश तिवारी, टिंकू सोनकर, चेतन सिंह बिष्ट, विजय भुर्जी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज रस्तोगी,अनिल कश्यप, प्रवीण कंचन धर्मेंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार लोधी, मोहित रावत आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...