पटना, अप्रैल 26 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वीजा रद्द होने के बाद बिहार में एक भी पाकिस्तानी नहीं रहेगा। हरेक जिला प्रशासन ने पाकिस्तान से आये लोगों को चिह्नित कर लिया है। विदेश मंत्रालय से भी सूची मिली है। शनिवार को उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द करने का जो फैसला लिया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा। हर पाकिस्तानी नागरिक को वापस जाना पड़ेगा। पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ देने को कहा गया है और यह समय सीमा कल 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो उन्हें डिपोर्ट भी किया जाएगा। जो नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.