सीतापुर, अक्टूबर 7 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत कस्बे के प्यारे लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्र के अजीजपुर गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा किशोरियों और महिलाओं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को नारी सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी गई कि मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाएं और छात्राएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इस मौके पर उप निरीक्षक प्रशांत सिंह, आरक्षी मोहित, राहुल, अप...