मधेपुरा, नवम्बर 5 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी यादव ने उदाकिशुनगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य का सरकारी नौकरी दी जाएगी। हरिहर साहा महाविद्यालय के मैदान पर मंगलवार को चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा सभा मंच से कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि जनता 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन पूरे एक साल का 30 हजार रुपये माताओं-बहनों के खाते में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एक मौका दीजिएगा तो नौकरी पक्की मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता अगर हमें मुख्यमंत्री बनाएगी तो मधेपुरा जिले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.