जमशेदपुर, फरवरी 13 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नल कनेक्शन की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण, लंबित एवं रुकी योजनाओं की गति बढ़ाने, जलकर वसूली तथा जल स्रोतों के पुनर्भरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मानपूर्ण जीवन और स्वच्छ वातावरण से सीधे जुड़ी योजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही 5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित गांवों के लक्ष्य और सत्यापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.