औरैया, फरवरी 22 -- ककोर, संवाददाता। जिला मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और मौके पर लाभ प्रदान किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के अध्यक्ष मयंक चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। बच्चों की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जबकि विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक और विधिक जागरूकता का संदेश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्या...