लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि हर नागरिक की समस्या का समाधान समय से और न्यायपूर्ण हो। जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए किसान, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं कहीं। उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता की सेवा और जनता का सम्मान है। जनता को अनावश्यक तौर पर परेशान न किया जाए और शिकायतों का निपटारा समयबद्ध व पारदर्शी तरह से हो। मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, रोजगार व सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित प्रकरण अधिक आए। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.