लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, संवाददाता। भारत विकास परिषद, अवध प्रांत की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय पंच सूत्रीय कथा महोत्सव के पांचवे दिन नागरिक कर्तव्य विषय को समर्पित रहा। कृष्णानगर स्थित सुमनतिनाथ सेवा भवन में आयोजित कथा महोत्सव में अंतिम दिन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के 100 वर्षों में संकल्पित अनेक कार्य साकार होते दिखाई दे रहे हैं। फिर चाहे वह श्रीराम मंदिर निर्माण हो या भारत का विश्व-वैभव की ओर अग्रसर होना। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से जनजागरण का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। नागरिक कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चैतन्य कौशिक जी महाराज ने कहा कि अनुशासन, संयम और...