फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट हुए दंपति को हर दो घंटे बाद साइबर ठगों को रिपोर्ट करना होता था। इसके लिए उन्हें एक मैसेज भेजना होता था। इस तरह साइबर ठगों ने दंपति को पूरी तरह अपने शिकंजे में फंसा लिया था। इसो बुजुर्ग दंपति पूरी तरह सहम रहे। साइबर ठगों ने 13 जनवरी को सबसे पहले छह घंटे तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाया था। आरोपियों ने पीड़ित दंपित से कहा था कि हमें बताए बगैर घर से बाहर नहीं निकलना है। यदि जाना भी पड़े तो 20 किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करने की भी हिदायत दी थी। पीड़ित दंपित से आरोपी तीन घंटे बाद ऑनलाइन होकर बात करते थे। इस दौरान आरोपी उनसे पूछते थे कि तीन घंटे के दौरान क्या किया। इसके बाद हर दो घंटे में रिपोर्ट मांगने लगे थे। हर दो घंटे में साइबर ठगों को रिपोर्ट करने ...