लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल की जा सकेंगी। ऐसे में अब सिर्फ तीन दिन ही मतदाताओं के पास बचे हैं। अगर वह मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहते हैं तो तत्काल फॉर्म-6 भर दें। ऐसे मतदाताओं के नाम छह मार्च को जारी होने वाली मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। अब हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मिलेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो घंटे के निर्धारित किए गए समय पर अपने बूथ पर उपस्थित रहें। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ के पास मतदाता जाकर फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 लेकर भर सकते हैं। अवकाश वाले दिनों में बीएलओ बूथ पर नहीं आएंगे। प्रत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.