गढ़वा, फरवरी 22 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एलके पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निदेशक ललन शाह ने सभी छात्र -छात्राओं के अभिभावकों के साथ गुरु गोष्ठी की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को सुबह-शाम कम से कम एक-एक घंटे जरूर समय दें। बच्चों के होमवर्क के नोटबुक जरूर जांच करें। उसके अलावा वह बच्चों को मोबाइल, पैसा और नशापान से भी दूर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिए घर में पढ़ाई- लिखाई के लिए एक अच्छा माहौल हो। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए। उसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रेरित करना चाहिए। खेलकूद से भी बच्चे बहुत आगे बढ़ सकते हैं। अपने परिवार और देश का नाम रौशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे आज इंजीनियर, डॉक्टर सहित अन्य ऊंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.