नई दिल्ली, अगस्त 29 -- राजधानी दिल्ली सड़क हादसों के मामले में एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2023 में दिल्ली ने सबसे ज्यादा सड़क हादसों का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसमें 1,457 लोगों ने अपनी जान गंवाई। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगातार दूसरा साल है जब दिल्ली इस मामले में शीर्ष पर रही।हादसों में हल्की राहत, लेकिन तस्वीर अब भी डरावनी 2023 में दिल्ली में 5834 सड़क हादसे दर्ज हुए, जिनमें 1457 मौतें हुईं। पिछले साल के मुकाबले मरने वालों की संख्या में मामूली कमी आई, लेकिन यह सुधार इतना छोटा है कि इसे राहत कहना मुश्किल है। दिल्ली की सड़कों पर हर दिन औसतन चार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। भीड़भाड़, तेज रफ्तार, और नियम तोड़ने की प्रवृत्ति इसकी बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।दिल्ली के बाद बेंगलुरु में हो रहे सबसे ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.