महाराजगंज, अप्रैल 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। दस्तक अभियान को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर और ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। ट्रेनर एचईओ श्रीभागवत सिंह ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दस्तक अभियान में होने वाले कार्य के बारे में जानकारी देने के साथ ही हर दिन कम से कम 12 घरों पर दस्तक देने का निर्देश दिया। ट्रेनर एचईओ श्रीभागवत सिंह ने कहा कि दस से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में शामिल आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एक दिन में कम से कम 12 घरों पर दस्तक देगी। घर-घर पहुंचकर बुखार,सर्दी-जुकाम, टीबी, कुष्ठ रोगी, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, कुपोषित बच्चों और हीटवेव पीड़ितों को चिह्नित करेंगी। इन पीड़ितों की लाइन लिस्टिंग कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इतना ही नही मरीजों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.