लखनऊ, जनवरी 29 -- अब निजी बिल्डरों को उनकी टाउनशिप में मानकों और लाइसेंस की शर्तों की अनदेखी करना आसान नहीं होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए निजी बिल्डरों की टाउनशिप का हर तीन महीने में थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इस ऑडिट के जरिए यह आकलन कराया जाएगा कि टाउनशिप में तय मानकों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है या नहीं। इससे बिल्डरों पर अंकुश लगेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। ऑडिट का खर्च बिल्डरों को ही देना होगा। ------ हकीकत सामने लाएगा ऑडिट थर्ड पार्टी ऑडिट में यह जांच की जाएगी कि बिल्डर ने सड़क, नाली, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), पार्क, बिजली के सब-स्टेशन, फायर स्टेशन जैसी अनिवार्य सुविधाएं वास्तव में विकसित की हैं या केवल कागजों में ही दिखाया गया ह...