दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज में शनिवार को चौपाल जाति महासंघ के तत्वावधान में दो दिवसीय समागम सह प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन चौपाल जाति की समस्या-समाधान : मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि बेहतरीन शिक्षा एवं सामूहिक प्रयास से किसी भी समाज का विकास होता है। शिक्षा हर समस्या का निदान एवं सफलता की कुंजी है। यही हमारी प्रगति एवं खुशहाली का भी मूल आधार है। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि इसे अपनाकर ही हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। मुख्य वक्ता शिवजी चौपाल ने कहा कि बिहार में चौपाल जाति की आबादी सात लाख से अधिक है जो आज भी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई है। हमें अपने समाज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.