पटना, मार्च 8 -- महिला सशक्तीकरण को लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को विशेष महिला ग्राम सभा हुई। राज्य सरकार ने हर जिले के एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन उसी कड़ी का एक हिस्सा है। मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए चयनित पंचायतों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इसके लिए 10 हजार की राशि भी दी गयी थी, इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए कैसे योजना निर्माण किया जाये। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विशेष ग्राम सभा में महिलाओं के सशक्तीकरण, लैंगिक भेदभाव व महिलाओं से संबंधित अन्य प्रमुख मुद्दों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.