प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- जिले के अनुसार सर्किल रेट में बदलाव के कारण अब आम लोगों को दूसरे जिले में संपत्ति खरीदने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए अब सभी जिलों के सर्किल रेट की एक केंद्रीयकृत व्यवस्था की जा रही है, जिसमें सामान्य सड़क और बाजार की स्थिति होने पर एक जैसा ही सर्किल रेट रहेगा। इसके लिए मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था, जिस पर जिले से भी अपने प्रस्ताव दिए गए हैं। सर्किल रेट को लेकर हमेशा लोगों में उलझन रहती है। वाराणसी में 10 फीट चौड़ी सड़क का सर्किल रेट कुछ और प्रयागराज में कुछ और। ऐसी दशा में वाराणसी से आकर कोई प्रयागराज में जमीन खरीदता है तो उसे परेशानी होती है। लोग सड़क की चौड़ाई को आधार बताकर लोग विवाद करते हैं। जिसके लिए आईजी स्टांप की ओर से सभी जिलों को पत्र भेजा गया था। जिसमें सुझाव मांगे गए थे। जिले से भी सुझाव भेजा गय...