बेगुसराय, मार्च 21 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। जरूरतमंद हर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत सभी गरीबों का घर पक्का का बनवाया जाएगा। इसके लिए धरातल पर लाभुकों का सर्वे किया जा रहा है। लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। हर पंचायत में लाभुकों की अलग अलग सूची बनाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी गरीबों को पक्का मकान बनवाने का वादा किया है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुहिम चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए झोपड़ी व खपरैल मकान वाले गरीब परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभुक जॉब कार्डधारक होगा। बीडीओ ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.