लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को किया 'जनता दर्शन' प्रत्येक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, बोले- हर समस्या का कराएंगे उचित निस्तारण लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'जनता दर्शन' के जरिए प्रदेशवासियों से मिलकर सीधे उनकी समस्या सुनने और उसके निराकरण की पहल निरंतर जारी है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भी 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मिले, समस्याएं सुनीं। सभी का प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को सख्त व उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। अन्नदाता किसान की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार 'जनता दर्शन' में पीएसी के सिपाही ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकार...