रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। निर्मला कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि मनीषा तिर्की ने कहा की करियर काउंसलिंग से ही उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती। हर छोटा प्रयास आपको मंजिल तक ले जाता है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवा दे रहीं मोनिका रानी टूटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा, असफल होने पर घबराएं नहीं। गलतियों पर आत्ममंथन करें और कमियों को सुधारकर ईमानदारी से प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी। प्राचार्य सिस्टर निर्मला ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। मौके पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.