रांची, अक्टूबर 30 -- नामकुम, संवाददाता। भाजपा रांची जिला ग्रामीण युवा एवं महिला मोर्चा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत संयुक्त सम्मेलन का आयोजन बुधवार को महिलोंग में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर तथा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है। यह अभियान केवल आर्थिक मजबूती का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी का संकल्प अपनाक...