भदोही, फरवरी 24 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माधोरामपुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव में करोड़ों से बनी पेयजल टंकी का निर्माण घटिया कराने का आरोप मढ़ा। मामले की जांच डीएम से कराने की मांग ग्रामीणों ने की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि माधोरामपुर गांव में घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण करवाया गया था। आरोप था कि टंकी का निर्माण सही नहीं कराया गया था। कहा कि सोमवार की शाम को टंकी में ट्रायल के लिए टंकी में पानी भरा गया था। रात भर में वह बिना आपूर्ति के ही टंकी से छू गया। कहा कि टंकी का निर्माण घटिया होने के कारण पानी रात भर में गिर गया। ऐसे में निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग किया। कहा कि ट्रायल में ही यह हाल है तो आगे टंकी का भगवान ही मालिक है...