पाकुड़, दिसम्बर 5 -- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का शत प्रतिशत लाभ पाकुड़िया वासियों को अभी तक नहीं मिल पाया है। सरकार के जल जीवन मिशन के तहत पाकुड़िया गांव के लगभग 700 घरों को इसका लाभ दिया जाना था, परंतु अभी भी लगभग 150 घर परिवार के लोग दो वर्षों से इसके लाभ से वंचित हैं। विदित हो कि इस महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना से 2024 तक हर घर में स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करानी थी। जिसके तहत 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से देना तय था, ताकि महिलाओं के पानी ढोने के बोझ को कम किया जा सके और उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके। शहर और गांव का अंतर कम हो सके। मगर यहां हालात अलहदा है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से भी की है, बावजूद स्थिति यथावत है। इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.