सोनभद्र, जनवरी 15 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरझट के ब्राह्मण बस्ती में हर घर नल योजना महज शो पीस बन कर रह गयी है। इससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जलापूर्ति कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। बताते चले हैं कि बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरझट के ब्राह्मण बस्ती में हर घर नल जल योजना का नल तो लगा दिया गया, लेकिन पानी नदारत है। भूले भटके अगर पानी का दर्शन ब्राह्मण बस्ती में होता भी है तो वह काफी प्रदूषित होता है, जबकि 25 मई को शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.