दुमका, अगस्त 9 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जामा मंडल व चुटोवेदिया मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया व कहा कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने एवं 12 एवं 13 को मंदिरों एवं महापुरुषों के स्थलों को साफ सफाई करना हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र में तिरंगा यात्रा निकालना है और इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक भी ले जाना है। मौके पर कालेश्वर लायक, रामयश कुमार, धन्नजय यादव, कालेश्वर मुर्मू, दिलीप यादव, गौतम रजक, पानेशल टुडू, मुन्ना जोशी, राजेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो-8दुमका-215, कैप्सन-शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.