दुमका, अगस्त 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने अग्रेशन भवन में हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान अपने घरों में तिरंगा लगाना है। यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीयता की भावना को जगाना है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने के लिए भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...