गंगापार, अगस्त 9 -- हर घर तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से सच्चे भारतीय का कर्तव्य निभाते हुए राष्ट्रीयता का परिचय दें। भाजपा से जुड़े सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग के साथ लग जायें। उक्त विचार भाजपा द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा के तहत कामकाजी बैठक में मांडा के खवास का तारा बाजार में तैयारी की समीक्षा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पप्पू ने व्यक्त किया। अध्यक्षता मांडा मंडल अध्यक्ष भाजपा लीलावती गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सिरसा प्रभारी डाक्टर अमरेश तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सफल बनाने में हर तरह के सहयोग की अपील की। इस बैठक में भाजप...