बोकारो, अगस्त 10 -- फुसरो/अंगवाली, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा यात्रा के निमित्त पेटवार प्रखंड के चांदो उवि मैदान में भाजपा अंगवाली मंडल मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक की गई। संचालन महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवी दास शामिल हुए। आशीष नायक, अशोक नायक, ब्रजेश दशौंधी, सोहन गंझू, संजीत नायक, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे । इधर, भाजपा फुसरो नगर समिति की बैठक गिरिडीह की पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के आवासीय कार्यालय फुसरो में की गई। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने प्रखंड के सुदुरवर्ती गांवों में तिंरगा झंडा का वितरण किया। हर घर तिरंगा अभियान के बारे में वि...