गोरखपुर, अगस्त 6 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम की शुरुआत विकास खंड मुख्यालय पर की गई। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने ब्लाक के कर्मचारियों के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यात्रा ब्लाक से प्रारंभ होकर बेइली महुलिया खजुहा होते हुए ब्लाक पर समाप्त हुई। इस दौरान शहीदो को याद करते हुए गगनभेदी नारे भी लगाए गए। बीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्र के सम्मान में सभी घरों पर सम्मान पुर्वक ध्वजारोहण तीन चरणों में होना है। इसके लिए झंडे का वितरण स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित झंडा ग्राम पंचायत के माध्यम से वितरीत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पान्डेय, सहायक विकास अधिकारी एसआइबी राजीव तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.