शामली, अगस्त 4 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बताया कि भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वर्ष 2025 में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। रविवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त रहेगा, जिसमें स्कूलों की दीवारों को तिरंगा थीम से सजाना, तिरंगा रंगोली, राखी वर्कशॉप, तिरंगा प्रदर्शनी, सैनिकों व पुलिसकर्मियों को राखी व आभार पत्र भेजना, सार्वजनिक स्थलों पर सजावट की जायेगी। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक होगा, जिसमें तिरंगा महोत्सव के तहत तिरंगा मेला, म्यूज़िकल कंसर्ट, तिरंगा बाइक व साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैलियों का आयोजन। स्थानीय उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.