बरेली, अगस्त 4 -- इस बार भी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान तीन चरणों में होगा। जिले में निकायों, सरकारी विभागों के माध्यम से 10 लाख झंडे फहरवाने की तैयारी है। अभियान के विषय में सोमवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। वर्ष 2025 के हर घर तिरंगा अभियान के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अभियान तीन चरणों में होगा। पहला चरण 8 अगस्त तक होगा। इस दौरान स्कूलों की दीवारों-बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कलाकृतियों से सजाने का निर्देश दिया गया है। तिरंगा रंगोली, राखी प्रतियोगिता, तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधियों को भी आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान किसी एक दिन तिरंगा मेला और म्यूजिकल कंसर्ट भी आयोजित किया जाना है। तिरंगा रैलियां भी निकाली जाएंगी। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.