हजारीबाग, अगस्त 8 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।विष्णुगढ़ प्रखंड में हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर गुरूवार को करगालो स्थित एंजल पब्लिक स्कूल परिसर में भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी सह कोडरमा लोस के हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुखदेव रजवार तथा संचालन महामंत्री सुशील मंडल ने किया। बैठक में तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए मंडल अंतर्गत सभी 11 पंचायतों में पंचायत प्रभारी का मनोनयन किया गया। प्रभारी ने बताया कि 10-14 अगस्त तक पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश है। वहीं, 12-14 अगस्त तक अपने क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के अलावा महापुरूषों की प्रतिमा के आस...