जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। भाजपा घाघीडीह मंडल में रविवार को मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक और सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मंत्री जितेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन वरिष्ठ सदस्य शंकर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन धीरज सिंह ने दिया। अंत में सभी उपस्थितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.