जहानाबाद, अगस्त 3 -- अरवल निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई, जिसका संचालन जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हर घर तिरंगा अभियान में भी सभी कार्यकर्ताओं को लगना है और इस अभियान को सफल बनाना है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करे, ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जिला और मंडल टीम को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत कार्यक्...