गिरडीह, अगस्त 9 -- खोरीमहुआ। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बहुउद्देशीय विवाह भवन गांवा मोड़ डोरंडा में भाजपा मंडल कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने की। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा अभियान के कार्यकम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलने का आह्वान किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे सफल बनाना है। सर्वसम्मति से डोरंडा मंडल में 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के अलावा सभी देश प्रेमियों को आमंत्रित किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.