गौरीगंज, अगस्त 6 -- अमेठी। संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान-2025 को सफल बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान जनपद में 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। इसमें जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जागरूकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम कराए जाएंगे। डीएम ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त तक चलेगा। जिसमें स्कूलों की दीवारों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। प्रदर्शनी, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सैनिकों को राखी व पत्र भेजे जाएंगे तथा तिरंगा धागों की गतिविधियां होंगी। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। जिसमें तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.