रांची, अगस्त 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता सिल्ली मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक ने की। कार्यक्रम में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। वहीं कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी दी गई। इस मौके पर महामंत्री हरिहर महतो, प्रो. ललित प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साय, कंचन सोनार, शिबू हजाम, राजेंद्र हजाम, बसंत, हरे राम लोहार, कृष्णा रविदास, राम चरण बेदिया, करण महतो, श्रीपद महली आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.