मुरादाबाद, अगस्त 13 -- भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा अभियान के अंतर्गत छवि राज चावला, भूषण चावला के निवास पर नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चुग द्वारा तिरंगा झंडा लहराकर अभियान को सफल बनाने में सबके योगदान के लिए आह्वान किया। इस मौके पर शेखर चौहान, अनिल कुमार ,उदय चावला,सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र गांधी, विशाल प्रजापति, निहाल सिंह लाठर, एसपी कंडेरा ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल पांडे, विक्की गुप्ता, चौधरी अमन गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुरजीत चौधरी, राहुल शर्मा, राजकुमार सागर आदि ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...