हापुड़, अगस्त 12 -- शासन के निर्देश पर सोमवार को चौधरी महेंन्द्र सिंह डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने तिरंगे हाथों में लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तख्ती पर स्लोगन लगाकर देश की आजादी की कहानी के बारे में बताया। कॉलेज ट्रस्टी रेणुका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। प्राचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि रैली कॉलेज परिसर से आरंभ होकर स्टेशन रोड, महावीर कॉलोनी, स्याना रोड, तहसील रोड, सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारे लगाकर रैली का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज हाथ में लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से माहौल देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.