अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़। ज्ञान महाविद्यालय सामाजिक सरोकार समिति द्वारा एन एस एस ईकाई के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया। ज्ञान सामाजिक सरोकार समिति द्वारा चौदह ग्रामों व वार्डों के छात्र-छात्राओं को प्राचार्या, उप प्राचार्य सहित प्राध्यापकों ने झंडे वितरित किये। तिरंगा रेली का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सोनाली गुप्ता ने किया। उप प्राचार्य डॉ हीरेश गोयल ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में अधिशासी अधिकारी डॉ ललित उपाध्याय ने युवा स्वंयसेवकों से हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, जैसे गगनचुंबी नारे लगवाये। इस अवसर पर डॉ. वाईके गुप्ता, डॉ हीरेश गोयल, डॉ जीजी वार्ष्णेय, डॉ. भावना सारस्वत, शोभा सारस्वत, आरके शर्मा, गिर्राज किशोर, डॉ चेतन सैनी, डॉ. शिवानी पिप्पल, मेघा अरोरा, वर्धा शर्मा, म...