पाकुड़, अगस्त 12 -- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवीनगर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (आईईसी) इमरान आलम के द्वारा स्वच्छ सुजल गांव के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ भी दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अमीना खातुन, संतावना मुर्मू, सुजीत कुमार यादव, अनवरा बेगम, अमित कुमार यादव, मुशर्रफ हुसैन, मनीरूल इस्लाम, शरीफ इकबाल, राम यादव, अन्ना मुर्मू, नेली मरांडी, मेथो मरांडी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.