जयपुर, फरवरी 11 -- राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने साल 2026-27 के बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। राजस्थान बजट में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 6,800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर और जैसलमेर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' शुरू की गई है, जिसमें 30,000 युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और अनुदान दिया जाएगा।नल से जल के लिए 6,800 करोड़ राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को साल 2026-27 का बजट पेश करते हुए मौजूदा सरकार की ओर से किए गए स्ट्रक्चरल सुधारों और समझदारी भरे फाइनेंशियल मैनेजमेंट के असर पर रोशनी डाली और कहा कि राजस्...