भभुआ, मई 7 -- ग्रामीणों को जागरूक कर उनके घरों में टंगवाया कांग्रेस का झंडा रामपुर/भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खजुरा में कांग्रेस द्वारा बुधवार को हर घर झंडा अभियान के तहत चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों को जागरूक कर उनके घरों पर कांग्रेस का झंडा लगवाया गया। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनव कुमार सिंह एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि मोहन राम के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। अभियान की सफलता में युवा वर्ग की भागीदारी पर चर्चा हुई। युवाओं की समस्याओं व समाधान करने की जरूरत पर बल दिया गया। पलायन, बेरोजगारी, महंगाई आदि पर चर्चा हुई। उधर, भगवानपुर में पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि मोहन राम ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने देशवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी के अलावा संविधान भी लागू हुआ। देश में टेक्...